लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने एयरटेल, वोडा आइडिया, जियो को बैंक गारंटी जारी की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दूरसंचार विभाग (डॉट) ने लाइसेंस तथा स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के लिए जमा लगभग 9,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को जारी कर दी है। इस मामले से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दूरसंचार विभाग का यह कदम सितंबर में सरकार द्वारा दूरसंचार उद्योग के लिए घोषित राहत पैकेज का हिस्सा है।

सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "भारती एयरटेल के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) के लिए 2,500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जारी की गई है। वही रिलायंस जियो की करीब 2700 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पिछले महीने जारी की गई थी।"

इस बारे में एयरटेल, वीआईएल और जियो से ई-मेल के जरिये पूछे गये सवाल का फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

दूरसंचार विभाग ने अक्टूबर में दूरसंचार कंपनियों के लिये प्रदर्शन और वित्तीय बैंक गारंटी जरूरत को 80 प्रतिशत घटा दिया था।

विभाग के संशोधित नियमों के तहत दूरसंचार लाइसेंस के लिए प्रत्येक सेवा को लेकर 44 करोड़ रुपये तक की प्रदर्शन गारंटी देनी होगी। जबकि पुराने नियम के तहत यह गारंटी 220 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह, दूरसंचार परिचालकों को अब प्रति सर्किल अधिकतम 8.8 करोड़ रुपये की वित्तीय गारंटी देनी होगी जो पहले 44 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल