लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र को वित्तीय दबाव से उबारने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है डीओटी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दूरसंचार क्षेत्र को वित्तीय संकट से उबारने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) बैंकों से बातचीत कर रहा है। विशेषरूप से वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) को बाजार में टिके रहने के लिए कोष की जरूरत है।

सूत्रों ने बताया कि वोडाफोन के मुद्दे पर दूरसंचार विभाग के अधिकारियों तथा वरिष्ठ बैंकरों की शुक्रवार को बैठक हुई थी। बैठक में बैकों से कहा गया कि वे उचित दिशानिर्देशों के साथ इसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आगामी दिनों में और बैठकें होंगी।

इस बीच, वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से यह बताने को कहा है कि दूरसंचार क्षेत्र को उनका ऋण कितना है। विशेषरूप से वीआईएल को दिए गए कर्ज की जानकारी मांगी गई है।

यदि वीआईएल का संकट हल नहीं होता है, तो सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों को कुल मिलाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। वीआईएल को कर्ज में प्रमुख हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का है। वहीं इस मामले में निजी क्षेत्र के यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों ने इसको लेकर पहले ही प्रावधान करना शुरू कर दिया है।

उदाहरण के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वीआईएल को दबाव वाला खाता घोषित किया है और कुल बकाया कर्ज 3,244 करोड़ रुपये पर 15 प्रतिशत यानी 487 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वीआईएल पर कुल 58,254 करोड़ रुपये का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) है। इसमें से कंपनी ने 7,854.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी पर एजीआर का कुल बकाया 50,399.63 करोड़ रुपये का है।

लीज देनदारियों को छोड़कर कंपनी पर 31 मार्च, 2021 तक कुल कर्ज 1,80,310 करोड़ रुपये था।

इसमें से 96,270 करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम का बकाया तथा 23,080 करोड़ रुपये बैंकों और वित्तीय संस्थानों का बकाया है। शेष बकाया एजीआर का है।

कंपनी के दोनों प्रवर्तक वोडाफोन पीएलसी (45 प्रतिशत हिस्सेदारी) तथा आदित्य बिड़ला ग्रुप (27 प्रतिशत) अतिरिक्त पूंजी लाने में असमर्थता व्यक्त कर चुके हैं।

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को पत्र लिखकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी सरकार को या सरकार के कहने पर किसी ऐसी इकाई को सौंपने की पेशकश की है जो कंपनी को परिचालन में बनाए रखने में सक्षम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?