लाइव न्यूज़ :

डीओटी को जियो, एयरटेल से 2,307 करोड़ रुपये मिले, कुछ स्पेक्ट्रम तुरंत आवंटित किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसे रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से 2,306.97 करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं। इन कंपनियों को हाल में संपन्न स्पेक्ट्रम नीलामी के तहत कुछ स्पेक्ट्रम के तुरंत आवंटन कर दिये जाने से यह राशि उम्मीद से पहले प्राप्त हुई है।

सामान्य तौर पर सफल बोलीदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटन तय समय पर बाद में किया जाना था लेकिन इसमें से कुछ स्पेक्ट्रम पहले आवंटित कर दिया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में सरकार ने दो दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के आग्रह को स्वीकार कर लिया। कंपनियों ने उन्हें बाद की तिथियों में मिलने वाले बैंड और सर्किल में दिये जाने वाले स्पेक्ट्रम ब्लॉक के स्थान पर उसी बैंड का बिना बिका स्पेक्ट्रम ब्लॉक तुरंत उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सरकार को अगस्त--सितंबर 2021 के बजाय तुरंत 2,306.97 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो गई। इसमें से 157.38 करोड़ रुपये भारत एयरटेल से और 2,149.59 करोड़ रुपये रिलायंस जियो से प्राप्त हुये हैं।

इसमें कहा गया है कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्पेक्ट्रम नीलामी 2021 के सफल बोलीदाताओं को स्पेक्ट्रम फ्रिक्वेंसी का आवंटन सफलतापूर्वक कर दिया है। इस संबंध में सफल बोली लगाने वालों को शुक्रवार को फ्रिक्वेंसी आवंटन के पत्र जारी किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित