लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन-आइडिया के एफडीआई प्रस्ताव पर निवेशकों के ब्योरे का इंतजार कर रहा है दूरसंचार विभाग

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दूरसंचार विभाग वोडाफोन-आइडिया में 15,000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए दूरसंचार कंपनी से निवेशकों के ब्योरे का इंतजार कर रहा है।

एक आधिकारिक स्रोत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने देश में अपने कारोबार के वित्त पोषण के लिए वदेश से 15,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी जुटाने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है।

आधिकारिक स्रोत ने पीटीआई-भाषा से कहा, "वोडाफोन आइडिया के 15,000 करोड़ रुपये जुटाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें निवेशकों का ब्योरा देना होगा ताकि आवेदन की जांच-पड़ताल आपचारिकता पूरी की जा सके। अंतिम मंजूरी मंत्रिमंडल देगा।"

वीआई के बोर्ड ने सितंबर 2020 में 25,000 करोड़ रुपये तक का वित्त जुटाने की मंजूरी दी थी, लेकिन कंपनी अपनी वित्त जुटाने की योजना को आगे नहीं बढ़ा सकी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ रविंदर टक्कर ने 30 जून को एक बयान में कहा था, "हम अपने रणनीतिक उद्देश्य को हासिल करने के लिए संभावित निवेशकों के साथ वित्त जुटाने की खातिर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या