लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार विभाग ने ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने मंच से मोबाइल बूस्टर हटाने को कहा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर दूरसंचार विभाग ने ई-कॉमर्स कंपनियों से अपने मंच से मोबाइल नेटवर्क बूस्टर को हटाने को कहा है। मोबाइल नेटवर्क बूस्टर को सेवा की खराब गुणवत्ता की प्रमुख वजह माना जाता है। इसी के चलते दूरसंचार विभाग ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों से अपने मंच से इस तरह के उपकरणों की सूचीबद्धता को हटाने को कहा है।

दूरसंचार विभाग ने पिछले दो दिन के दौरान दक्षिण मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी कर 68 अवैध बूस्टर (रिपीटर) हटाए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में खराब नेटवर्क गुणवत्ता की शिकायत के बाद दूरसंचार विभाग ने यह कार्रवाई की है।

दूरसंचार विभाग के मोबाइल निगरानी संगठन के अमित गौतम ने बयान में कहा, ‘‘ऑनलाइन मंचों को भी नोटिस जारी कर अपनी वेबसाइट से अवैध रिपीटर की सूचीबद्धता हटाने को कहा गया है। इन कंपनियों ने इस पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।’’

गौतम ने कहा, ‘‘हमने नवंबर में गैरकानूनी रिपीटर हटाने शुरू किए थे। 22 और 23 दिसंबर को भी छापेमारी की गई। कुल 68 अवैध मोबाइल सिग्नल बूस्टर हटाए गए। ये सभी चीन में बने उपकरण हैं और उनपर सुरक्षा मानक को कोई चिह्न नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?