पीएम मोदी को पता था रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं?, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 14:53 IST2026-01-05T14:52:09+5:302026-01-05T14:53:18+5:30

करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं। क्या आप राष्ट्रपति से शुल्क हटाने का अनुरोध करेंगे?

Donald Trump said PM Modi know I wasn't happy buying Russian oil America can raise tariffs against India at any time | पीएम मोदी को पता था रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं?, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता

file photo

Highlightsअमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है।मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था।व्यापार करते और हम उन पर कभी भी शुल्क बढ़ा देते।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ जानते थे कि मैं भारत के रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं ’’ और अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ (विमान) में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कीं। ट्रंप ने कहा, ‘‘ वे (भारत) वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे व्यापार करते और हम उन पर कभी भी शुल्क बढ़ा देते।

यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’’ ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब ‘एयर फोर्स वन’ में उनके साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क ही वह ‘‘बड़ी वजह’’ है जिसकी वजह से भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है।

ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है और फिर उन्होंने भारत का जिक्र किया।

इसके बाद ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है। ग्राहम ने कहा, ‘‘ करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं। क्या आप राष्ट्रपति से शुल्क हटाने का अनुरोध करेंगे?’’ 

Web Title: Donald Trump said PM Modi know I wasn't happy buying Russian oil America can raise tariffs against India at any time

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे