लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद लौटी रौनक, आज शुरुआती कारोबार में आई तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 10:53 IST

Share Market: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 256.82 अंक की बढ़त के साथ 76,281.33 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो और अदाणी पोर्ट्स के शेयर फायदे में रहे।

नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,901.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 4,322.58 करोड़ रुपये मूल्य की शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित