लाइव न्यूज़ :

घरेलू स्टार्टअप ने जुलाई-सितंबर में 10.9 अरब डॉलर पूंजी जुटायी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:17 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर घरेलू स्टार्टअप कंपनियों ने 2021 की तीसरी तिमाही में 347 सौदों के जरिये 10.9 अरब डॉलर रिकॉर्ड कोष जुटाये हैं। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

यह कैलेंडर वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में प्राप्त राशि का दोगुना है और 2021 की दूसरी तिमाही की तुलना में लगभग 41 प्रतिशत अधिक है।

मूल्य और मात्रा के मामले में सभी क्षेत्रों में वित्त पोषण गतिविधियों में वृद्धि देखी गई।

वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही मे स्टार्टअप दृष्टिकोण शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि, वित्तीय प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्रौद्योगिकी और सास (सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस) वर्ष 2021 में शीर्ष तीन बड़े निवेश क्षेत्र हैं, जिन्होंने कुल वित्त पोषण का लगभग 47 प्रतिशत हासिल किया है।

वर्ष 2021 की पहली तीन तिमाहियों में, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 4.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो कि 2020 में 1.6 अरब डॉलर से लगभग तीन गुना अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल