लाइव न्यूज़ :

कोयला संकट के कारण घरेलू स्पॉन्ज आयरन क्षेत्र नकारात्मक वृद्धि दर्ज कर सकता है: उद्योग निकाय

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:53 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर शीर्ष उद्योग निकाय एमआईएमए के मुताबिक ‘‘अगर कोयले की कमी बनी रही तो’’ घरेलू स्पॉन्ज आयरन उद्योग दिसंबर तिमाही में नकारात्मक वृद्धि दर्ज कर सकता है।'

स्पॉन्ज आयरन विनिर्माता संघ (एसआईएमए) के कार्यकारी निदेशक दीपेंद्र काशिवा ने कहा कि मौजूदा कोयला संकट के बीच जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान भारत के स्पॉन्ज आयरन उत्पादन में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 60 प्रतिशत तक गिरावट हो सकती है।

जेपीसी के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल-जून 2021 में स्पॉन्ज आयरन उत्पादन 70 प्रतिशत बढ़ा था। उन्होंने बिना कोई ब्योरा दिए कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इसके 60 प्रतिशत घटकर 10 फीसदी के स्तर पर आने की आशंका है।

काशिवा ने पीटीआई-भाषा से टेलीफोन पर बातचीत में कहा, ‘‘अगर हालात ऐसे ही बने रहे... अगर कोयले की कमी बनी रही, तो मुझे आशंका है कि तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में नकारात्मक वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि सितंबर के जेपीसी के आंकड़े अगले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। इस्पात मंत्रालय के तहत संयुक्त संयंत्र समिति (जेपीसी) एकमात्र संस्था है, जो भारतीय इस्पात और लौह क्षेत्र के आंकड़े जमा करती है।

उन्होंने आगे कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने हाल ही में केवल ताप बिजली संयंत्रों को कोयला देने की घोषणा की है और बाकी उद्योगों को आपूर्ति रोकी जा रही है। बिजली क्षेत्र के बाद स्पॉन्ज आयरन और सीमेंट उद्योग कोयले के दो बड़े उपभोक्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत