लाइव न्यूज़ :

नवंबर में घरेलू खुदरा बिक्री महामारी से पहले के स्तर से नौ प्रतिशत बढ़ी: आरएआई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर खुदरा उद्योग के संगठन आरएआई ने कहा कि घरेलू बाजार में नवंबर में खुदरा बिक्री महामारी से पहले के स्तर नवंबर 2019 के मुकाबले नौ प्रतिशत बढ़ गई, जो देश में सुधार का संकेत है।

हालांकि, आरएआई ने कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट के चलते महामारी की तीसरी लहर की आशंका चिंता की वजह है।

भारतीय खुदरा संघ (आरएआई) ने अपने खुदरा व्यापार सर्वेक्षण में कहा कि पिछले महीने वृद्धि दर 2020 के इसी महीने की तुलना में 16 प्रतिशत थी।

सर्वेक्षण के मुताबिक सभी क्षेत्रों में खुदरा व्यवसायों ने महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले बिक्री में वृद्धि का संकेत दिया है। इस दौरान नवंबर 2019 की तुलना में पश्चिम भारत ने 11 प्रतिशत वृद्धि का संकेत दिया, जबकि यह आंकड़ा पूर्व और दक्षिण भारत में नौ प्रतिशत तथा उत्तर भारत में छह प्रतिशत रहा।

आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने खुदरा प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘व्यापार में सुधार हो रहा है और हमें उम्मीद है कि यह रुख कायम रहेगा। हालांकि, ओमीक्रोन के चलते तीसरी लहर की चिंताएं हैं, जिससे सतर्कता बरती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?