लाइव न्यूज़ :

नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:32 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर विमानों की क्षमता इस्तेमाल में और छूट तथा त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ी है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इक्रा ने कहा कि नवंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या नवंबर, 2019 के 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नयी प्रकृति की वजह से कई देशों ने यात्रा पर नए सिरे से अंकुश लगा दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों में सुधार में और विलंब हो सकता हैं

नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में घरेलू उड़ानों से कुल 63.54 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह आंकड़ा पिछले साल के समान महीने से करीब 51 प्रतिशत कम है। अक्टूबर में घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या पिछले साल के समान महीने से करीब 57 प्रतिशत कम रही थी।

इक्रा ने कहा, ‘‘विमान की क्षमता के 70 प्रतिशत सीटों के इस्तेमाल की अनुमति और त्योहारी सीजन की वजह से नवंबर में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या माह-दर-माह आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ी है। यह पिछले साल के नवंबर महीने के करीब 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित