लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू के कारण सोया खली की घरेलू खपत में एक लाख टन की गिरावट का अंदेशा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:17 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 जनवरी देश के अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पशु-पक्षियों का आहार बनाने वाली इकाइयों में सोया खली की मांग घट गई है। ऐसे में जनवरी में इस प्रोटीनयुक्त उत्पाद की घरेलू खपत में एक लाख टन की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रसंस्करणकर्ताओं के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने बुधवार को यह आशंका जताई।

इंदौर स्थित सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के चेयरमैन डेविश जैन ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "देश में पशु-पक्षियों का आहार बनाने वाली इकाइयों में गत दिसंबर के दौरान करीब 5.5 लाख टन सोया खली की खपत हुई थी। जनवरी में भी हम इस उत्पाद की इतनी ही खपत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद इन इकाइयों की मांग घट गई है।"

उन्होंने बताया, "इन हालात में पशु-पक्षियों का आहार बनाने वाली इकाइयों में सोया खली की घरेलू खपत जनवरी में घटकर 4.5 लाख टन के आसपास रह सकती है।"

जैन ने हालांकि भरोसा जताया कि सोया खली की घरेलू खपत में आशंकित कमी की भरपाई निर्यात से हो जाएगी क्योंकि इस उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि देश में सोया खली से बने मुर्गियों के दाने की सबसे ज्यादा खपत तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में होती है जहां बड़ी तादाद में पॉल्ट्री फार्म हैं।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचे उत्पाद को सोया खली कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्रोत है। इससे पशु-पक्षियों के आहार के साथ ही मनुष्यों के उपभोग के लिए सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थ भी तैयार किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल