लाइव न्यूज़ :

घरेलू हवाई यातायात जून में वृद्धि के रास्ते पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई देश में कोविड-19 संक्रमण के घटते मामलों के साथ घरेलू हवाई यात्री यातायात जून में वृद्धि के रास्ते पर आ गया। पिछले महीने स्थानीय मार्गों पर करीब 30 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की जबकि इससे पूर्व मई में यह संख्या 20 लाख थी।

क्रेडिट रेटिंग इक्रा ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि हालांकि जून में कुछ पुनरूद्धार देखा गया, लेकिन मांग अभी भी कम है। इसका कारण महामारी की दूसरी लहर है जिससे लोग केवल जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं।

माह-दर-माह आधार पर जून में घरेलू यात्री यातायात इससे पूर्व मई के मुकाबले करीब 42 प्रतिशत अधिक रहा। हालांकि सालाना आधार पर घरेलू यात्रियों की संख्या में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

सरकार ने एयरलाइंस को पांच जुलाई से क्षमता बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की अनुमति दी है जो 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

इस साल जून में घरेलू यात्री यातयात करीब 29-30 लाख रहा। जबकि मई में यह करीब 19.8 लाख था।

सरकारी आदेश में मई में एयरलाइंस की क्षमता को 80 प्रतिशत से कम कर 50 प्रतिशत कर दिया गया था।

इक्रा की उपाध्यक्ष किजंल शाह ने कहा कि प्रति उड़ान यात्री संख्या जून 2021 में 94 थी जो इससे पूर्व मई महीने में 77 थी।

उन्होंने कहा कि जून में कुछ पुनरूद्धार देखा गया, लेकिन मांग पर दबाव बना हुआ है। इसका कारण महामारी की दूसरी लहर है। इससे लोग सतर्कता बरत रहे हैं और जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं।

शाह के अनुसार संक्रमण की दर में कमी के बावजूद विभिन्न राज्यों में पाबंदियां अभी भी हैं। इससे छुट्टी मनाने और कारोबारी उद्देश्य से यात्रा में कटौती की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?