लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2030 तक घरेलू वायु यात्रियों की संख्या महामारी पूर्व के स्तर से दोगुनी हो सकती है: बोइंग

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल विमानन विनिर्माता बोइंग ने बुधवार को कहा कि भारत के घरेलू हवाई यात्री बाजार 2030 तक महामारी के पूर्व के स्तर का लगभग दोगुना होने की संभावना है।

बोइंग के कामर्शियल विमानों के क्षेत्रीय विपणन विभाग के प्रबंध निदेशक, डेविड शुल्त ने कहा, ‘‘हमने वर्ष 2020 के दौरान घरेलू विमान यात्रियों में 55 प्रतिशत की कमी देखी। हमारे पूर्वानुमानों से लगता है कि अगले 10 वर्षों में ,वर्ष 2030 तक, भारतीय घरेलू हवाई यात्री बाजार वर्ष 2019 के मुकाबले दोगुना हो जाएगा। यह काफी उल्लेखनीय है।’’

भारतीय बाजार को लेकर एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम भारतीय घरेलू यातायात की तुलना 2020 के सामान्य स्तर से करें तो यह लगभग 76 प्रतिशत ही है।

शुल्त ने कहा कि ‘‘बढ़ती अर्थव्यवस्था और मध्यम वर्ग के विस्तार’’ के कारण भारत में अगले 20 वर्षों में 2,200 से अधिक नए वाणिज्यिक विमानों की मांग होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू, क्षेत्रीय और लंबी यात्रा की अधिक मांग के साथ, हम आशा करते हैं कि भारत का वाणिज्यिक बेड़ा वर्ष 2039 तक चार गुना बढ़ जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक उड्डयन उद्योग को 20 साल की भविष्यवाणी अवधि के दौरान लगभग 90,000 नए पायलट, तकनीशियन और केबिन क्रू कर्मियों की आवश्यकता होगी, जहां बड़ी संख्या में महिलायें विमानन सेवा के क्षेत्र में कैरियर बनाने की ओर बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के विनिर्माण और ई-कॉमर्स क्षेत्रों द्वारा संचालित देश के एयर कार्गो की वृद्धि अगले 20 वर्षों तक सालाना औसतन 6.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम