घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में 70.5 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:48 IST2021-11-18T21:48:35+5:302021-11-18T21:48:35+5:30

Domestic air passenger numbers up 70.5 percent to 89.85 lakh in October | घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में 70.5 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में 70.5 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख

मुंबई, 18 नवंबर घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर माह में 70.46 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 52.71 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया था।

आंकड़ों के अनुसार, विमानन कंपनी इंडिगो से अक्टूबर के दौरान सबसे अधिक 48.07 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अक्टूबर में घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों का 53.5 प्रतिशत है। वही एयर इंडिया के जरिये पिछले माह में 10.61 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।

इसके अलावा टाटा-एसईए के सयुंक्त उद्यम विस्तार से अक्टूबर के दौरान 6.96 लाख, एयरएशिया इंडिया से 5.72 लाख यात्रियों ने सफर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Domestic air passenger numbers up 70.5 percent to 89.85 lakh in October

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे