नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.5 करोड़, अक्टूबर से 17% ज्यादा: डीजीसीए

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:30 IST2021-12-17T17:30:05+5:302021-12-17T17:30:05+5:30

Domestic air passenger numbers 15 million in November, up 17% over October: DGCA | नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.5 करोड़, अक्टूबर से 17% ज्यादा: डीजीसीए

नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.5 करोड़, अक्टूबर से 17% ज्यादा: डीजीसीए

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर देश के विमानन नियामक ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर में करीब 1.05 करोड़ घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह अक्टूबर में यात्रा करने वाले 89.85 लाख यात्रियों की तुलना में 17.03 प्रतिशत अधिक है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने नवंबर में 57.06 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं, जो घरेलू बाजार का 54.3 प्रतिशत हिस्सा था। स्पाइसजेट ने 10.78 लाख यात्रियों को विमान सेवाएं दीं, जो बाजार का 10.3 प्रतिशत हिस्सा है।

नवंबर में एयर इंडिया, गो फर्स्ट (जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था), विस्तार, एयरएशिया इंडिया और एलायंस एयर ने क्रमश: 9.98 लाख, 11.56 लाख, 7.93 लाख, 6.23 लाख और 1.20 लाख यात्रियों को विमान सेवाएं प्रदान कीं।

डीजीसीए ने कहा कि नवंबर में स्पाइसजेट के लिए उपलब्ध सीट के मुकाबले उपयोग अनुपात 86.7 प्रतिशत रहा। वहीं इंडिगो, विस्तार, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया के मामले में यह दर क्रमश: 80.5 प्रतिशत, 77 प्रतिशत, 78.2 प्रतिशत, 82 प्रतिशत और 74.6 प्रतिशत थी।

महामारी के चलते भारत और अन्य देशों में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है।

कोरोना वायरस महमारी की रोकथाम के लिये पिछले साल लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण दो महीने विमान सेवाएं ठप रहने के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानें फिर से शुरू हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Domestic air passenger numbers 15 million in November, up 17% over October: DGCA

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे