लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के सामने पस्त हुआ रुपया, सात पैसे टूटकर 89.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 10:26 IST

Dollar vs Rupee Today:   अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.41 पर खुला; शुरुआती कारोबार में यह और गिरकर 89.43 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से 7 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Open in App

Dollar vs Rupee Today:  रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर में मजबूती से घरेलू मुद्रा दबाव में रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह और लुढ़कर 89.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.36 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.56 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 91.01 अंक चढ़कर 85,811.39 अंक पर जबकि निफ्टी 18.85 अंक की बढ़त के साथ 26,234.55 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,255.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई