Dollar vs Rupee: करेंसी मार्केट अपडेट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 37 पैसे मजबूत, 91.56 प्रति डॉलर पर के स्तर पर खुला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 11:03 IST2026-02-02T11:02:54+5:302026-02-02T11:03:11+5:30

Dollar vs Rupee: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.45 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Dollar vs Rupee Rupee rises 37 paise to 91.56 per dollar in early trade | Dollar vs Rupee: करेंसी मार्केट अपडेट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 37 पैसे मजबूत, 91.56 प्रति डॉलर पर के स्तर पर खुला

Dollar vs Rupee: करेंसी मार्केट अपडेट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 37 पैसे मजबूत, 91.56 प्रति डॉलर पर के स्तर पर खुला

Dollar vs Rupee:  रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 37 पैसे चढ़कर 91.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये के लिए बजट ने राहत नहीं, बल्कि आश्वासन दिया है। इसके अलावा सरकार की उच्च उधार योजना से निवेशकों की भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं। सरकार के अगले वित्त वर्ष 2026-27 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत अनुमानित राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए 17.2 लाख करोड़ रुपये उधार लेने का अनुमान है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.95 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 91.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 37 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा था। हालांकि अंत में 91.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.08 पर था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.45 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लंबे समय बाद रविवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 588.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Web Title: Dollar vs Rupee Rupee rises 37 paise to 91.56 per dollar in early trade

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे