लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: डॉलर का कमजोर रुख! घरेलू मुद्रा को मिला बल, रुपया 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 10:32 IST

Dollar vs Rupee: इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला, लेकिन बढ़ता रहा और 89.92 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले क्लोज से 26 पैसे ज़्यादा था।

Open in App

Dollar vs Rupee: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला। फिर लगातार बढ़त हासिल करता हुआ 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया लगातार चार सत्र की गिरावट को तोड़ते हुए मंगलवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.52 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरमनीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार