लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 88.01 पर पहुंचा, जानिए वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 11:00 IST

Dollar vs Rupee: इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर पहुंच गया।

Open in App

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 88.01 पर आ गया। कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के असर का आकलन कर रहे हैं। अमेरिकी फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की और संकेत दिया कि वह साल के बाकी हिस्से में भी उधारी लागत घटाएगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.93 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 88.01 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे टूट गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 87.85 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाUSबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित