लाइव न्यूज़ :

डोडला डेयरी के आईपीओ को अंतिम दिन कुल 45.61 गुना अधिक बोलियां मिलीं

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून डोडला डेयरी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पूंजी बाजार अंतिम दिन शुक्रवार को कुल 45.61 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक 520.17 करोड़ रुपए के आईपीओ के तहत 85,07,569 शेयरों की बिक्री की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 38,80,64,950 शेयरों के लिए बोली आवेदन प्राप्त हुए।

आईपीओ में पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) की निर्दिष्ट श्रेणी के लिए 84.88 प्रतिशत, गैर संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों में 73.26 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के आरक्षित शेयरों के लिये 11.33 गुना अधिक आवेदन मिले।

आईपीओ के तहत 50 करोड़ रुपये के नये शेयर और 1,09,85,444 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल हैं। निर्गम के लिए कीमत 421 रुपए से 428 रुपए प्रति शेयर तय की गयी है।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कुछ उधारों के भुगतान, कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी मुख्य रूप से देश में चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में काम करती है। उसका अंतरराष्ट्रीय कारोबार दो देशों युगांडा और केन्या में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित