लाइव न्यूज़ :

आरईआईटी पेशकश की तैयारी को लेकर डीएलएफ की खुदरा शाखा ने परामर्शक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी प्रमुख रियल्टी कंपनी डीएलएफ की खुदरा शाखा डीसीसीडीएल ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) की पेशकश हेतु खुद को तैयार करने के लिए बैंकर, कर सलाहकार और कानूनी फर्म सहित सलाहकार नियुक्त किए हैं। लेकिन सार्वजनिक निर्गम का समय उसके शेयरधारकों द्वारा तय किया जाएगा।

डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डीसीसीडीएल) वस्तुत: डीएलएफ लिमिटेड और सिंगापुर सावरेन वेल्थ कंपनी जीआईसी के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस साझा उद्यम में डीएलएफ की 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी और जीआईसी की 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

डीएलएफ के प्रबंध निदेशक (खुदरा व्यवसाय) श्रीराम खट्टर ने विश्लेषकों को एक निवेशक कॉल में बताया, ‘‘आरईआईटी की पेशकश का समय डीएलएफ और जीआईसी के शेयरधारकों के द्वारा तय किया जाएगा। प्रबंधन ने आरईआईटी के लिये तैयार होने का निर्णय लिया है। हमने आरईआईटी के लिए खुद को तैयार करने के लिए बैंकर, कानूनी फर्म और कर सलाहकार को काम पर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?