लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 130 करोड़ रुपये के निवेश से डेटा केंद्र बनाएगी डीएलएफ

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी डीएलएफ अगले 18 माह में नोएडा में डेटा केंद्र के विकास पर 130 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का इरादा डेटा भंडारण क्षमता की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है।

सूत्रों ने बताया कि इस डेटा केंद्र परियोजना में समुचित ढांचे के साथ 3.7 लाख वर्ग फुट का स्थल होगा। इसमें उच्च बिजली क्षमता भी शामिल है।

यह डेटा केंद्र 25 एकड़ की वाणिज्यिक परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना में 35 से 40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि डेटा केंद्र की परियोजना सिंगापुर की एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर को ‘बिल्ड-टू-सुइट’ आधार पर पट्टे पर दी गई है।

इस परियोजना पर कुल 130 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस केंद्र का निर्माण 18 माह में पूरा होगा।

डीएलएफ के प्रबंध निदेशक (किराया कारोबार) श्रीराम खट्टर ने ग्राहक की गोपनीयता का हवाला देते हुए व्यक्तिगत लीज या पट्टे के सौदे पर टिप्पणी से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?