लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ फाउंडेशन ने हरियाणा को 10,000 पल्स आक्सीमीटर दिए: खट्टर ने आभार जताया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मई रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत हरियाणा सरकार को कोविड-19 का समाना करने में मदद के लिए 10,000 पल्स ऑक्सीमीटर दान किए हैं। यह सहायता डीएलएफ फाउंडेशन के माध्यम से दी गयी जो कंपनी के सीएसआर का काम देखता है।

राज्य सरकार ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि डीएलएफ फाउंडेशन ने हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) को 10,000 पल्स ऑक्सीमीटर अनुदान में दिए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डीएलएफ फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘डीएलएफ ग्रुप और डीएलएफ फाउंडेशन ने पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान करके इस संकट के दौरान हर संभव तरीके से मदद करने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘डीएलएफ ग्रुप और डीएलएफ फाउंडेशन दिल्ली, एनसीआर में लगभग 10,000 व्यक्तियों के लिए मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान चला रहा है जिसमें जिनमें से लगभग 7,000 टीके गुरुग्राम से लगाए जा रहे हैं।’’

डीएलएफ हरियाणा सरकार के सहयोग से अपने कुछ सामुदायिक केंद्रों को आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ कोविड देखभाल सुविधाओं में परिवर्तित कर रही है। इनमें 125 बेड की सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा