लाइव न्यूज़ :

डिक्सन टेक्नोलॉजीज 200 करोड़ रुपये निवेश करेगी, भारती की कंपनी के अधिग्रहण की योजना

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए घोषित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत दूरसंचार उपकरण बनाने के लिए भारती समूह की लुधियाना स्थित विनिर्माण इकाई का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी इस क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है और इस निवेश में भारती समूह की विनिर्माण इकाई की अधिग्रहण लागत शामिल है।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील वाचानी ने कहा, "डिक्सन को दूरसंचार क्षेत्र के लिए पीएलआई लाइसेंस मिला है। हम भारती समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम करने का प्रस्ताव कर रहे हैं। पहला विनिर्माण संयंत्र जिसका हम अधिग्रहण करेंगे, वह लुधियाना स्थित भारती का संयंत्र होगा जो टेलीफोन का निर्माण करता था।"

दूरसंचार विभाग ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज सहित 31 कंपनियों को छांटा है। इस योजना के तहत चार साल की अवधि में 3,345 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है।

नोकिया इंडिया, एचएफसीएल, तेजस नेटवर्क्स, फ्लेक्सट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, कोरल टेलीकॉम, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, फ्रॉग सेलसैट, सिरमा, रेसोल्यूट, जीएक्स इंडिया आदि उन कंपनियों में शामिल हैं, जिन्हें पीएलआई योजना के लिए चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी