लाइव न्यूज़ :

नोकिया स्मार्टफोन के विनिर्माण के लिये डिक्सन टेक्नोलॉजीज की अनुषंगी ने एचएमडी इंडिया से किया करार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी अनुबंध पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स ने नोकिया स्मार्टफोन का विनिर्माण करने के लिये एचएमडी इंडिया के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया, ‘‘डिक्सन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स ने नोकिया स्मार्टफोन के विनिर्माण के लिये एचएमडी इंडिया के साथ एक समझौता किया है। स्मार्टफोन का विनिर्माण पैजेट के नोएडा स्थित संयंत्र में किया जायेगा।’’

डिक्सन के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अतुल बी लाल ने कहा, ‘‘हमने भारत में नोकिया स्मार्टफोन का विनिर्माण करने के लिये एचएमडी ग्लोबल के साथ भागीदारी की है, जो एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। उन्होंने अपनी उन्नत तकनीक की बदौलत विश्व स्तर पर एक मजबूत और भरोसेमंद पायदान स्थापित किया है। हमें यकीन है कि उनके दृष्टिकोण और उन्नत प्रक्रियाओं के साथ विनिर्माण क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता ग्राहकों के लिये नोकिया स्मार्टफोन की एक बेहतर श्रृंखला लाने में सक्षम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस