लाइव न्यूज़ :

Diwali Muhurat Trading 2019: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है और कितने बजे से इस बार शुरू होगा, जानें

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2019 14:29 IST

Diwali Muhurat Trading 2019: दिवाली को लक्ष्मी पूजन की विशेष परंपरा है। इस लिहाज से व्यापारियों और खासकर गुजराती और मारवाड़ी समुदाय के लोगों के लिए इस दिन का महत्व खास है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के मौके पर हर साल स्कॉक एक्सचेंज आयोजित कराता है खास ट्रेडिंगएक घंटे के लिए खुलता है बाजार, बीएसई 1957 से 'मुहूर्त ट्रेडिंग' करता आ रहा है

दिवाली के मौके पर हर साल स्कॉक एक्सचेंज खास ट्रेडिंग सत्र का आयोजन करता है। यह एक घंटे का होता है और इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। इसे व्यापार, पैसा, भाग्य और खुशियों के लिहाज से शुभ माना जाता है। यह हिंदू लेखा वर्ष 'सम्वत' की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर भी आयोजित किया जाता है। 

दिवाली को लक्ष्मी पूजन की विशेष परंपरा है। इस लिहाज से व्यापारियों और खासकर गुजराती और मारवाड़ी समुदाय के लोगों के लिए इस दिन का महत्व खास है। ऐसे में मुहूर्त ट्रेडिंग का भी महत्व इस दिन बढ़ जाता है। परंपरा के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले स्टॉक एक्सचेंज में ब्रोकर खातों की पूजा करते हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज 1957 से 'मुहूर्त ट्रेडिंग' करता आ रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 1992 से इसे आयोजित करता रहा है। 

Diwali Muhurat Trading 2019: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग दिन के सबसे शुभ समय पर किया जाता है। ऐसे में इस बार ये समय 27 अक्टूबर को यानी दिवाली के दिन शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक होगा। इस ट्रेंडिंग के दौरान अक्सर बाजार तेज रहता है। पिछले 14 बार के मुहूर्त ट्रेडिंग में 11 बार बीएसई बढ़त के साथ बंद हुआ है। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 0.7 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ था जबकि निफ्टी भी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

टॅग्स :दिवालीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित