लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने दिया दीपावली गिफ्ट, एक जुलाई से चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा, कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2022 15:24 IST

Diwali Bonus: असम सरकार ने रविवार को अपने कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को दिवाली पर तोहफे के रूप में चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देडीए में बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से प्रभावी होगी, लेकिन इस महीने के वेतन से देय होगी।असम सरकार के कर्मचारियों का डीए 35 फीसदी तक बढ़ जाएगा।सरकार ने इस साल मार्च में भी डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दीपावली से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को तोहफा दिया है। 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा करके हर सरकारी कर्मचारी की दीपावली को और उत्सवमय बना दिया। यह सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए लागू है।

डीए में बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से प्रभावी होगी, लेकिन इस महीने के वेतन से देय होगी। उन्होंने ट्वीट किया, ''राज्य सरकार के कर्मचारियों/अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए एक जुलाई, 2022 से चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो इस महीने के वेतन के साथ देय होगा।'' शर्मा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा, ''उम्मीद है कि यह उत्सव के उत्साह में इजाफा करेगा। साथ ही एक शुभ और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।''

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि यह बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा और अतिरिक्त राशि का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाएगा। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 35 फीसदी तक बढ़ जाएगा।

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में पिछले साल अगस्त में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने इस साल मार्च में भी डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हुआः

हरियाणा सरकार ने भी महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर अपने कर्मचारियों को दिवाली का बोनस दिया है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सातवें वेतन आयोग की संरचना के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है।

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को संशोधित डीए के अनुसार वेतन अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ जारी किया जाएगा क्योंकि संशोधित डीए 1 जुलाई 2022 से लागू है। कार्यालय आदेश पढ़ता है, "बढ़ी हुई डीआर का भुगतान अक्टूबर, 2022 की पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ किया जाएगा ।

जुलाई, 2022 से सितंबर, 2022 (3 महीने) के महीनों के लिए बकाया राशि का भुगतान नवंबर, 2022 के महीने में किया जाएगा। महंगाई राहत के खाते में 50 पैसे और उससे अधिक के अंशों को अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों को अनदेखा किया जा सकता है। इनके साथ ही पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड उन कुछ राज्यों में शामिल हैं, जिन्होंने दिवाली से पहले डीए बढ़ाया।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मादिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो