लाइव न्यूज़ :

संगठन में समावेशी संस्कृति के बगैर विविधता बेअसरः यूनिलीवर सीओओ

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर यूनिलीवर के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नितिन परांजपे का मानना है कि किसी भी संगठन में विविधता होने से नवाचार एवं वृद्धि जैसे फायदे होते हैं लेकिन समावेशी संस्कृति होने पर ही ऐसा होना संभव है।

परांजपे ने बृहस्पतिवार को उद्योग मंडल सीआईआई के ‘एचआर कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता तभी काम करती है जब संगठन के भीतर समावेशी संस्कृति हो। उन्होंने कहा, "इस मामले में यूनिलीवर अगुवा होना चाहती है क्योंकि हमारा मत है कि यह हमारा कारोबार बढ़ाने वाला एक कारक होगा।"

यूनिलीवर के सीओओ ने कहा कि संगठन में विविधता होने से नवाचार को बढ़ावा मिलता है जो आगे चलकर कारोबार विस्तार में मदद करता है। लेकिन इसके लिए संगठन के भीतर समावेशी संस्कृति होनी जरूरी है। उन्होंने कहा, " समावेश के अभाव में विविधता भी कारगर नहीं हो पाती है।"

परांजपे ने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनके संगठन में नेतृत्व से जुड़े लोगों को समावेश के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इससे पता चलता है कि हमें इस संस्कृति के विकास के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?