लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेंपलटन के यूनिटधारकों को 1,115 करोड़ रुपये की सातवीं किस्त का वितरण सोमवार से

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर फ्रैंकलिन टेंपलटन की छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई एमएफ) सोमवार से सातवीं किस्त के रूप में 1,115 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि का वितरण करेगी।

फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस भुगतान के बाद कुल वितरण 25,114 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा, जो 23 अप्रैल, 2020 को कंपनी की छह योजनाओं के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) का 99.6 प्रतिशत बैठेगा।’’ उसी दिन कंपनी ने इन योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

फरवरी में यूनिटधारकों को पहली किस्त के रूप में 9,122 करोड़ रुपये दिए गए थे। अप्रैल में निवेशकों को 2,962 करोड़ रुपये, मई में 2,489 करोड़ रुपये, जून में 3,205 करोड़ रुपये, जुलाई में 3,303 करोड़ रुपये और सितंबर में 2,918 करोड़ रुपये का वितरण किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, एसबीआई एमएफ सभी छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को सोमवार से 1,115.5 करोड़ रुपये की अगली किस्त का वितरण करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?