लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ इस्पात संयंत्र का विघटन तीसरी तिमाही में होगा पूरा: एनएमडीसी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:20 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 जून एनएमडीसी लिमिटेड को उम्मीद है कि उसके छत्तीसगढ़ में तैयार हो रहे 30 लाख टन वार्षिक क्षमता वाले इस्पात संयंत्र का विघटन या विभाजन चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा।

एनडीएमसी के वित्त निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने हाल में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा 31 जुलाई तक विघटन योजना के मसौदे के मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे जरूरी मंजूरियों के लिए सेबी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पास ले जाया जाएगा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बोर्ड की मंजूरी के बाद इस प्रक्रिया को पूरा होने में 100 से 160 दिन के बीच समय लग सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेबी कितना समय लेता है और अन्य लोग कितना समय लेते हैं। ऐसे में यदि ये प्रक्रिया अगस्त से शुरू होती है तो अगले 100 से 160 दिनों के बीच पूरी हो सकती है।’’

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुमित देव ने कहा कि इस्पात संयंत्र तीसरी तिमाही के दौरान चालू होगा।

देव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए कुल पूंजीगत व्यय लगभग 3,700 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,500 करोड़ रुपये इस्पात संयंत्र पर खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय लौह अयस्क की कीमत अच्छी है और एनएमडीसी वित्त वर्ष 2021-22 में उत्पादन बढ़ाकर 4.4 करोड़ टन करने की योजना बना रही है।

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 3.41 करोड़ टन का उत्पादन किया और 3.32 करोड़ टन लौह अयस्क की बिक्री की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें