लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल, एअर इंडिया का विनिवेश सितंबर तक; अक्टूबर के बाद आयेगा एलआईसी का आईपीओ: दीपम सचिव

By भाषा | Updated: February 2, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस साल अक्टूबर के बाद आने की संभावना है। एअर इंडिया और बीपीसीएल की बिक्री अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

सरकार ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और परियोजनाओं का वित्त पोषण करने के लिये विनिवेश कार्यक्रम से अगले वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार इस वित्त वर्ष में शिपिंग कॉर्प ऑफ इंडिया (एससीआई), आईडीबीआई बैंक लिमिटेड और दो अन्य सार्वजनिक बैंक को भी बेचना चाहती है।

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि सरकार ने वित्त विधेयक के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी के विनिवेश के लिये आवश्यक विधायी संशोधन पेश किये हैं।

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिये अगले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा है। सरकार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और एअर इंडिया के लिये संभावित खरीददारों से रुचिपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

पांडे ने कहा, ‘‘एलआईसी संशोधन अधिनियम और आईडीबीआई बैंक में संशोधन अधिनियम को वित्त विधेयक-2021 में शामिल किया है। इसके लिए अलग से विधेयक नहीं आयेगा। एलआईसी का आईपीओ अक्टूबर के बाद आयेगा।’’ दीपम सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी का प्रबंधन करता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि बीपीसीएल, एअर इंडिया, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बीईएमएल, पवन हंस, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड के रणनीतिक विनिवेश के साथ अगले वित्त वर्ष में एलआईसी का आईपीओ आयेगा।

एअर इंडिया, बीपीसीएल, पवन हंस, बीईएमएल, शिपिंग कॉर्प (एससीआई), नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) के निजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?