लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी की सालाना आम बैठक 30 दिसंबर को

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर डिश टीवी की सालाना आम बैठक (एजीएम) 30 दिसंबर को होगी। डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी को उसके सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक ने अपने निदेशक मंडल के पुनर्गठन के लिए नोटिस भेजा हुआ है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में डिश टीवी ने कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल ने तीन दिसंबर, 2021 को जारी परिपत्र के जरिये शेयरधारकों की 33वीं सालाना आम बैठक 30 दिसंबर, 2021 को बुलाने का फैसला किया है।

इससे पहले डिश टीवी ने 29 नवंबर को नियामकीय मंजूरियां लेने के बाद अपनी एजीएम को एक महीने के लिए टाल दिया था।

एस्सेल समूह की कंपनी की वार्षिक आम बैठक पहले 30 नवंबर, 2021 को होनी थी।

यस बैंक लि. ने डिश टीवी को अपने प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल और चार अन्य निदेशकों को बोर्ड से हटाने के लिए नोटिस दिया हुआ है।

यस बैंक की कंपनी में 24.19 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डिश टीवी द्वारा यस बैंक की मांग को खारिज कर दिया गया है। इसके बाद यस बैंक इस मामले को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में लेकर गया है।

इससे पहले डिश टीवी ने 29 अक्टूबर को कहा था कि वह एनसीएलटी में यस बैंक की याचिका के मद्देनजर एजीएम बुलाने के लिए 31 दिसंबर तक का समय मांगेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख