लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी की एजीएम संपन्न, बंबई उच्च न्यायालय को दी जाएगी ई-मतदान के नतीजे की जानकारी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी की सालाना आम बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। हालांकि बैठक में निदेशक अशोक कुरियन की फिर से नियुक्ति समेत अन्य प्रस्तावों को पारित करने को लेकर हुए ई-मतदान के परिणाम की घोषणा बंबई उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद की जाएगी।

इससे पहले सालाना आम बैठक (एजीएम) दो बार टाली जा चुकी थी। डिजिटल माध्यम से आयोजित यह बैठक सुभाष चंद्रा परिवार की अगुवाई वाले कंपनी प्रवर्तकों तथा उसके सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक के बीच जारी विवाद के बीच हुई है।

बंबई उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर, 2021 को यह निर्देश दिया था कि एजीएम के परिणाम की जानकारी कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड और वाईबीएल के खिलाफ वर्ल्ड क्रेस्ट एडवाइजर्स एलएलपी द्वारा दायर अंतरिम आवेदन की अंतिम सुनवाई के परिणाम पर निर्भर करेगी। इस मामले में डिश टीवी प्रतिवादियों में शामिल है। मामले की सुनवाई तीन फरवरी, 2022 को होगी।

कंपनी की शेयरधारक वर्ल्ड क्रेस्ट एडवाइजर्स कंपनी में यस बैंक लिमिटेड (वाईबीएल) की शेयरधारिता को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष मुकदमा दायर किया है।

डिश टीवी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एजीएम के दौरान ई-मतदान के बारे में जानकारी समेत पूरी रिपोर्ट बंद लिफाफे में कंपनी सचिव को सौंप दी गयी है। वह उसे उच्च न्यायालय के समक्ष रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?