लाइव न्यूज़ :

डिश टीवी निदेशक मंडल ने यस बैंक के बोर्ड पुनर्गठन के लिए ईजीएम बुलाने की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर डिश टीवी ने बुधवार को कहा कि उसने अपने सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की मांग को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया है। इस मांग से पहले कुछ मंजूरी लेने की जरूरत होती है।

यस बैंक ने कंपनी के निदेशक मंडल के पुनर्गठन की मांग करते हुए ईजीएम बुलाने के लिये नोटिस दिया था।

डिश टीवी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में आम सहमति से यह निर्णय किया गया कि यस बैंक के 21 सितंबर, 2021 के नोटिस में की गयी मांग के आधार पर ईजीएम नहीं बुलायी जा सकती। बैंक ने कंपनी के प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल तथा चार अन्य निदेशकों को हटाने की मांग की है।

डिश टीवी बोर्ड के अनुसार यस बैंक लि. के प्रस्ताव के लिये भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (शेयरों का पर्याप्त अर्जन और अधिग्रहण) विनियमन, 2011 के प्रावधनों के तहत पहले से कुछ कदम उठाने की जरूरत है।

इसके अलावा, उसे प्रतिस्पर्धा कानून, 2002 के तहत भी पहले से मंजूरी लेने की जरूरत है। उसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय से भी राष्ट्रीय सुरक्षा मंजूरी के संदर्भ अनुमति के साथ कंपनी के कर्जदाताओं से अनुमोदन लेने की जरूरत है।

यस बैंक के पास डिश टीवी के 47.19 करोड़ शेयर हैं। इस आधार पर बैंक की कंपनी में 25.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इससे पहले, यस बैंक ने सुभाष चंद्रा की अगुवाई वाले एस्सेल समूह द्वारा 1,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने का विरोध किया था। उसने डिश टीवी को नोटिस भेजकर कंपनी के ईजीएम में बोर्ड के पुनर्गठन की मांग की थी। ईजीएम 27 सितंबर, 2021 को होनी थी।

हालांकि, डिश टीवी ने ईजीएम को टाल दिया और कहा कि उसे नियामकीय मंजूरी के लिये समय की जरूरत है। कंपनी पंजीयक ने ईजीएम बुलाने के लिये निर्धारित तारीख से दो महीने का समय दिया।

उसके बाद यस बैंक ने 23 सितंबर, 2021 को डिश टीवी को एस्सेल समूह की ईजीएम बुलाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या