लाइव न्यूज़ :

तांबे के तार और कबाड़ के कारोबार पर 6.4 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:54 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 30 जून वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इंदौर में तांबे के तार और इस धातु के कबाड़ के कारोबार पर 6.4 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के खुलासे के साथ एक निजी कम्पनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक तांबे के तार और कबाड़ के निर्माताओं व कारोबारियों के ठिकानों पर डीजीजीआई के छापों से पता चला कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का बिल बनाए बगैर इस माल की खरीद-फरोख्त की गई जिससे सरकारी खजाने को 6.4 करोड़ रुपये के कर राजस्व का नुकसान हुआ।

विज्ञप्ति में आरोपी की पहचान जाहिर किए बिना बताया गया कि जीएसटी चोरी के इस मामले में मुख्य रूप से शामिल होने के आरोप में एक निजी कम्पनी के निदेशक को गिरफ्तार किया गया। यह कंपनी तांबे के तार बनाती है।

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि डीजीजीआई के छापों के दौरान निर्माताओं और व्यापारियों के परिसरों से भारी मात्रा में तांबे का तार और इस धातु का कबाड़ जब्त किया गया।

मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार