लाइव न्यूज़ :

दीपम ने एलआईसी के आईपीओ के लिए सिरिल अमरचंद मंगलदास को कानूनी सलाहकार चुना

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सिरिल अमरचंद मंगलदास को कानूनी सलाहकार के रूप में चुना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चार विधि कंपनियों....क्रॉफोर्ड बायले, सिरिल अमरचंद मंगलदास, लिंक लीगल और शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी ने 24 सितंबर को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया था।

इस प्रस्तुतीकरण के बाद सिरिल अमरचंद मंगलदास का चयन एलआईसी के आईपीओ के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में किया गया है। दीपम ने इससे पहले कानूनी सलाहकार की नियुक्ति के लिए 16 जुलाई को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) निकाला था। बोली देनी की अंतिम तारीख छह अगस्त थी। हालांकि, उस समय आरएफपी के लिए पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

उसके बाद दो सितंबर को नया आरएफपी निकाला गया और बोली की अंतिम तिथि 16 सितंबर तय की गई। बोली देने वाली कंपनियों ने 24 सितंबर को दीपम के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया। देश के इतिहास के इस सबसे बड़े आईपीओ के प्रबंधन के लिए 10 मर्चेंट बैंकरों का चयन पहले ही किया जा चुका है।

सरकार का इरादा एलआईसी को जनवरी-मार्च, 2022 की तिमाही तक सूचीबद्ध कराने का है। सरकार विदेशी निवेशकों को भी एलआईसी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण की अनुमति देन पर विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?