लाइव न्यूज़ :

एचओआई ऐप पर पिछले छह महीनों में डिजिटल आर्डर प्रति सप्ताह 20 प्रतिशत बढ़ा: जीएमआर एयरपोर्ट्स

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल यात्रियों को दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डों पर भोजन और कैब सहित विभिन्न वस्तुओं के ऑर्डर की सुविधा उवलब्ध कराने वाला एचओआई ऐप पर डिजिटल ऑर्डर में पिछले छह महीनों के दौरान प्रति सप्ताह 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जीएमआर एयरपोर्ट्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दोनो हवाई अड्डों का संचालन जीएमआर एयरपोर्ट्स की अगुवाई वाला समूह करता है। दोनों हवाईअड्डों ने टर्मिनल में विभिन्न वस्तुओं के संपर्करहित आर्डर करने के लिए पिछले साल मई में एचओआई ऐप के साथ साझेदारी की थी।

जीएमआर एयरपोर्ट्स के एक बयान के अनुसार, यह ऐप, यात्रियों को लगभग 80 लोकप्रिय दुकानों और ब्रांड्स से शुल्क मुक्त, खुदरा, खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ, लाउंज, पार्किंग एवं कैब जैसी श्रेणियों में लगभग 10,000 उत्पादों को ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

इसमें कहा गया है कि एचओई ऐप ने हाल ही में अपने मोबाइल कॉमर्स, फ्लाइट ट्रैकिंग, मल्टीपल एयरपोर्ट सर्विसेज और बुक ट्रैवल फीचर्स में तीव्र वृद्धि हासिल की है।

उपयोगकर्ताओं को मिलने वाले इन सभी लाभों के साथ, मंच ने पिछले दो तिमाहियों में डिजिटल ऑर्डर में सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?