लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान डिजिटल इंडिया ने प्रभावी, उल्लेखनीय नतीजे दिए : प्रसाद

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार कहा कि महामारी के दौरान ‘डिजिटल इंडिया’ की दक्षता और ताकत साबित हुई है। महामारी के दौरान ‘डिजिटल इंडिया कार्यक्रम ने ‘प्रभावी और उल्लेखनीय’ नतीजे दिए हैं।

प्रसाद ने कहा कि महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में इस कार्यक्रम ने डिजिटल अंतर को

दूर करने में भूमिका निभाई और साथ ही समावेश में भी मदद की।

आईटी मंत्री ने कहा, ‘‘डिजिटल इंडिया एक बदलाव लाने वाला कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत 2015 में हुई। साढ़े पांच साल में महामारी ने डिजिटल इंडिया की दक्षता के ‘परीक्षण’ का एक बड़ा अवसर दिया।’’

प्रसाद ने वर्चुअल तरीके से आयोजित डिजिटल इंडिया पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि सब कुछ असाधारण है, लेकिन डिजिटल इंडिया पारिस्थितिकी तंत्र ने प्रभावी और उल्लेखनीय तरीके से नतीजे दिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय बात है कि इस बार डिजिटल इंडिया पुरस्कार डिजिटल तरीके से दिए जा रहे हैं।

महामारी के दौरान कारोबार क्षेत्र की निरंतरता में योगदान के लिए संचार एवं आईटी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए प्रसाद ने कहा कि केंद्र, राज्यों, विभिन्न सरकारी एजेंसियों और जिला प्रशासन सभी ने सेवाओं की डिजिटल आपूर्ति सुनिश्चित की।

सरकारी इकाइयों के 22 डिजिटल संचाल पहल/उत्पादों को छह श्रेणियों में डिजिटल इंडिया पुरस्कार-2020 दिए गए। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंड ने वीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिये डिजिटल इंडिया पुरस्कार प्रदान किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?