लाइव न्यूज़ :

केरल, कर्नाटक में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के साथ देश में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी के कारण सोमवार को केरल और कर्नाटक में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गयी।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

लगातार सातवें दिन की गयी मूल्य वृद्धि से ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं।

अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 110.41 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है।

मुंबई में, डीजल अब 101.03 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 93.17 रुपये है।

जहां देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, अब डीजल की दरें भी कई राज्यों में उस स्तर को पार कर गयी हैं। केरल और कर्नाटक इस कड़ी में जुड़ने वाले नये राज्य हैं।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में डीजल की कीमत 100.15 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

वहीं शिमोगा और दावणगेरे सहित कर्नाटक के कुछ शहरों में भी सोमवार को यह स्तर देखा गया। हालांकि बेंगलुरु में इस समय डीजल 98.85 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

केरल और कर्नाटक के अलावा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।

राज्यों में स्थानीय कर की अलग-अलग दर के हिसाब से ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

तेल कंपनियों ने कीमतों में नरम बदलाव की नीति छोड़ते हुए छह अक्टूबर से ज्यादा मूल्य वृद्धि करनी शुरू कर दी है।

लगातार छह दिन से पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ रहे हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो रही है।

इसकी वजह है कि ओपेक प्लस ने उत्पादन में चार लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था।

शुद्ध आयातक होने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें