लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल लगातार चौथे दिन हुआ महंगा, जानिए क्या है आपके शहर में रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 07:46 IST

diesel price 20 september 2019: दिल्ली में पेट्रोल का दाम मंगलवार को 14 पैसे बढ़ गया था और यह 72.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। डीजल मंगलवार को 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

Open in App

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हाल में हुये हमलों का असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर भी नजर आ रहा है। लगातार चौथे दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (20 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 29 पैसे बढ़कर 72.71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में 78.39, कोलकाता में 75.43 और चेन्नई में 75.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (20 सितंबर) को डीजल भी 19 पैसे बढ़कर 66.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में 69.24 रुपये, कोलकाता में 68.42 रुपये और चेन्नई में 69.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच पांच जुलाई के आम बजट के दिन के बाद सबसे बड़ा उछाल मंगलवार को दर्ज किया गया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम मंगलवार को 14 पैसे बढ़ गया था और यह 72.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। डीजल मंगलवार को 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वहीं, शनिवार को ड्रोन हमलों के कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के दौरान तेल के मूल्य में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। तीस साल में यह सबसे बड़ी तेजी थी। इसका कारण हमलों से सऊदी अरब के उत्पादन पर प्रभाव पड़ना है।

हालांकि उसके बाद दाम में कुछ सुधार हुआ है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 प्रतिशत घटकर 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका में यह करीब 72 डॉलर बैरल पर पहुंच गया था।

भा

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो