लाइव न्यूज़ :

डियाजियो की सीईओ ने कहा, हमारा मिशन सबसे बेहतर प्रदर्शन वाली उपभोक्ता उत्पाद कंपनी बनना

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर डियाजियो इंडिया ने भारत में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली उपभोक्ता उत्पाद कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी बिक्री में वृद्धि और अपने पोर्टफोलियो में बदलाव भी करेगी। कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डियाजियो इंडिया की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिना नागराजन ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वर्ष 2013 में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) का अधिग्रहण पूरा करने के बाद से कंपनी पूरी तरह से परिवर्तन की राह पर चल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मिशन भारत में एक शीर्ष प्रदर्शन करने वाली उपभोक्ता उत्पाद कंपनी बनना है, जो हमारे सभी हितधारकों को निरंतर 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, मजबूत बिक्री और दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करती रहे।’’

डियाजियो इंडिया की सीईओ ने कहा कि पोर्टफोलियो में बदलाव के हिस्से के रूप में कंपनी लग्जरी और प्रीमियम श्रेणी में विकास को गति देगी और अपने वैश्विक पोर्टफोलियो को सक्रिय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित