लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल घाटे से उबरी, जनवरी-मार्च तिमाही में 97 करोड़ रुपये का मुनाफा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 96.75 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

कॉरपोरेट दिवाला प्रक्रिया के तहत चल रही कंपनी डीएचएफएल को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,507.01 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 13,095.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को 15,051.17 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष में घाटा 13,455.81 करोड़ रुपये था।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की एकीकृत कुल आय घटकर 2,060.57 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,160.98 करोड़ रुपये रही थी।

इस समय कंपनी का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नियुक्त एक प्रशासक के हाथ है। यह पहली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी कंपनी है जिसके दिवालियेपन का समाधान करने के लिए इसका मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) के समक्ष भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?