लाइव न्यूज़ :

धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 6.79 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में करीब 11.5 प्रतिशत बढ़कर 6.79 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से फंसे कर्ज को लेकर प्रावधान कम होने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में बैंक को 6.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

धनलक्ष्मी बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 14 प्रतिशत घटकर 239.02 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 278.62 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-ïनिïष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज बढ़कर कुल ऋण का 9.27 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में सकल एनपीए 6.89 प्रतिशत था।

राशि के हिसाब से सकल एनपीए आलोच्य तिमाही में बढ़कर 641.53 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 464.45 करोड़ रुपये था।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी जून 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 4.58 प्रतिशत (300.86 करोड़ रुपये) रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.18 प्रतिशत (140.04) करोड़ रुपये था।

हालांकि बैंक का एनपीए और आपात स्थिति के लिये प्रावधान आलोच्य तिमाही में घटकर 2.10 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 37.02 करोड़ रुपये था।

बैंक के अनुसार रिजर्व बैंक के कोविड संबंधित दबाव के लिये पुनर्गठन योजना के तहत कुल 66 खातों को इसके अंतर्गत लाभ दिये गये। इन खातों के एवज में प्रावधान 6.21 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा