लाइव न्यूज़ :

धनलक्ष्मी बैंक ने एसएमसी ग्लोबल सेक्योरिटीज के साथ रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:27 IST

Open in App

त्रिसूर, 19 जुलाई निजी क्षेत्र के ऋणदाता धनलक्ष्मी बैंक ने ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए सोमवार को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की।

यह गठबंधन एक एकीकृत 3-इन-1 खाते की पेशकश करेगा, जिसमें एक बचत, डीमैट और ट्रेडिंग खाता शामिल है, जो धनलक्ष्मी बैंक के ग्राहकों को मोबाइल ट्रेडिंग ऐप (एमसएमसी एसीई) और डेस्कटॉप आधारित सॉफ्टवेयर के अलावा पोर्टल "एसएमसीट्रेडआनलाइन.काम" के माध्यम से अवरोधमुक्त और सुविधाजनक ट्रेडिंग अनुभव प्रदान करता है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा, "ट्रेडिंग का यह मंच एक अत्याधुनिक, एकीकृत एप्लिकेशन है जो व्यापारों के तेज, सुरक्षित और अवरोधमुक्त कार्यान्वयन में मदद करता है।"

इसमें कहा गया, "यह गठजोड़ एसएमसी ग्लोबल को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और देश के अन्य हिस्सों में बैंकों की गहरी उपस्थिति का लाभ उठाकर अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने में मदद करेगा। गठबंधन से बैंक को अपने खाताधारकों को अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने और राजस्व का एक अतिरिक्त स्रोत पैदा करने में मदद मिलेगी।"

एसएमसी ग्लोबल सेक्योरिटीज लिमिटेड के निदेशक और सीईओ अजय गर्ग ने कहा, "इससे एसएमसी को देश के दक्षिणी हिस्से में अपनी उपस्थिति और ग्राहक आधार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें