लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई नागपुर ने दिल्ली एनसीआर में जीएसटी के नकली बिल बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:15 IST

Open in App

नागपुर, 12 मार्च नकली बिलों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की नागपुर इकाई ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की 11 इकाइयों के खिलाफ यह तलाशी अभियान इस माह के पहले सप्ताह के दौरान चलाया गया। इन कंपनियों ने महाराष्ट्र स्थित कंपनियों को नकली आपूर्ति की थी।

डीजीजीआई नागपुर ने एक वक्तव्य में कहा कि जिन 11 इकाइयों के खिलाफ यह तलाशी अभीयान चलाया गया वह घोषित पते पर नहीं पाई गईं। इन पतों पर धार्मिक स्थल पाये गये या फिर ऐसे व्यक्ति के पते थे जिनका कंपनियों से कोई लेना देना नहीं है।

इस प्रकार के पहले नकली बिलों के नेटवर्क में एनसीआर स्थित 11 में से छह कंपनियों ने नासिक और धुले स्थित कंपनियों के साथ माल का फर्जी लेनदेन किया। इनमें से चार ने दूसरी कंपनियों के साथ एक ही स्थायी खाता संख्या (पैन) को साझा किया।

राष्ट्रीय राजधनी स्थित इन 10 कंपनियों ने खुद 315.65 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी पूर्ण इनपुट टैक्स क्रेडिट को हासिल किया और इसमें से कुछ हिस्सा नासिक और धुले स्थित इकाइयों को भेज दिया।

इसी प्रकार के फर्जी बिल नेटवर्क के एक अन्य मामले में एनसीआर स्थित कंपनी ने बिना किसी पत्राचार के 145.69 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) आगे भेजा। इसमें से एक बड़ा हिस्सा उसी पहले नेटवर्क को भेज दिया गया जिन्होंने इसे वापस नासिक और धुले स्थित कंपनियों को भेज दिया।

इस प्रकार इन दो प्रमुख फर्जी बिलों के नेटवर्क में 11 एनसीआर स्थिति कंपनियों ने नासिक, धुले और एनसीआर के बीच कुल 2,563 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखाते हुये 461.34 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी लाभ हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार