लाइव न्यूज़ :

अपडेट न हुए आयातक-निर्यातक कोड को निष्क्रिय करेगा डीजीएफटी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर वाणिज्य मंत्रालय की विदेश व्यापार इकाई डीजीएफटी एक जनवरी 2014 के बाद से अब तक अपडेट नहीं किए गए सभी आयातक-निर्यातक कोड (आईईसी) को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की तरफ से जारी एक नोटिस के मुताबिक, अपडेट नहीं किए गए आईईसी को छह दिसंबर से निष्क्रिय करना शुरू कर देगा। उसने सभी आईईसी धारकों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि अप्रैल-जून 2021 के दौरान उनके कोड में दर्ज जानकारियां अपडेट कर दी जाएं।

वैसे आईईसी को अभी पांच दिसंबर तक अपडेट किया जा सकता है। इस समय तक भी अपडेट नहीं किए जा सके आईईसी को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

भारत में आयात या निर्यात गतिविधि से जुड़े किसी भी व्यक्ति के लिए आईईसी रखना जरूरी है। उसके बगैर न तो आयात किया जा सकता है और न ही किसी तरह का निर्यात।

हालांकि छह दिसंबर के बाद निष्क्रिय हो जाने वाले आईईसी को भी आयातक या निर्यातक डीजीएफटी की वेबसाइट के जरिये फिर से सक्रिय कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें संबंधित सूचनाओं को अपडेट करना होगा।

उद्योग जगत का मानना है कि डीजीएफटी के इस कदम से देश में सक्रिय आयातकों एवं निर्यातकों की सही संख्या का पता लगाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार