लाइव न्यूज़ :

डीजीएफटी ने टैरिफ दर कोटा के संबंध में आयातकों के लिए ऑनलाइन प्रणाली पेश की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले डीजीएफटी ने आयात के लिए टैरिफ दर कोटा (टीआरक्यू) की मांग करने वाले व्यापारियों के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है, ताकि देश में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा दिया जा सके।

टीआरक्यू एक ऐसी प्रणाली है, जो कुछ खास उत्पादों की एक निर्धारित मात्रा के आयात की अनुमति देता है। टैरिफ कोटा का इस्तेमाल कई तरह के उत्पादों के लिए किया जाता है, लेकिन इनमें से ज्यादातर कृषि क्षेत्र के हैं। इसके तहत अनाज, मांस, फल और सब्जियां, और डेयरी उत्पाद बेहद आम हैं, और ज्यादातर उत्पादक देशों में चीनी भी संरक्षित है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक नोटिस में कहा कि उसने आवेदनों के निपटान के लिए एक नई ऑनलाइन प्रणाली ई-टीआरक्यू तैयार की है।

अब आयात के लिए टीआरक्यू मांगने वालों को अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना आवश्यक है।

नोटिस में कहा गया कि सभी टीआरक्यू के लिए लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए जाएंगे। टीआरक्यू आयात लाइसेंस की कोई कागजी प्रति अब जारी नहीं की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम