लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए ने एयरलाइंस से भारत-ब्रिटेन उड़ानों के किराये का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनियों से अगस्त के दौरान भारत-ब्रिटेन मार्ग पर किराया दरों का ब्योरा मांगा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शनिवार को अंतरराज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय में सचिव संजीव गुप्ता ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि 26 अगस्त के लिए ब्रिटिश एयरवेज का दिल्ली-लंदन उड़ान का इकनॉमी श्रेणी का किराया 3.95 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में कॉलेजों में दाखिले के समय विस्तार तथा एयर इंडिया का ब्रिटेन उड़ान का भी किराया 1.2 लाख रुपये से 2.3 लाख रुपये के बीच है।

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी नागर विमानन सचिव पी एस खरोला को दी है।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि नियामक ने फिलहाल भारत-ब्रिटेन उड़ान का परिचालन करने वाली एयरलाइंस से किराये का ब्योरा देने को कहा है। पिछले साल 25 मई से घरेलू उड़ानों पर निचले और ऊपरी किराये की सीमा तय है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह सीमा लागू नहीं है।

दिल्ली-लंदन के अलावा मुंबई-लंदन मार्ग पर उड़ानों का परिचालन कर रही विस्तार ने कहा कि किराये दरें हमेशा मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती हैं।

विस्तार ने कहा कि अभी भारत-ब्रिटेन मार्ग पर सप्ताह में सिर्फ 15 उड़ानों की अनुमति है। जैसे ही और क्षमता की अनुमति दी जाएगी, किराया दरें अपने-आप नीचे आ जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?