लाइव न्यूज़ :

टीका विनिर्माण को प्रोत्साहन के लिए डीएफसी प्रमुख 24-26 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर जाएंगे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर कोविड-19 के टीके के विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के क्वाड के प्रयासों के तहत अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) के प्रमुख डेविड मार्किक इस महीने भारत यात्रा पर जाएंगे।

डीएफसी एक सरकारी विकास वित्त संस्थान है, जो निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले देशों में विकास परियोजनाओं में निवेश करता है।

डीएफसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मार्किक 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत यात्रा पर जाएंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हैदराबाद में यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय टीका विनिर्माता बायोलॉजिकल-ई के कार्यालय जाएगा और टीका विनिर्माण की नयी सुविधा खोलने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेगा।

डीएफसी ने बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन तथा ‘क्वाड’ में उनके समकक्षों....ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान ने जो ऐतिहासिक प्रतिबद्धता जताई है, यह यात्रा उसी परिप्रेक्ष्य में हो रही है।‘‘

बाइडन ने 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में क्वाड नेताओं की शिखर बैठक की मेजबानी की थी। बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया से उनके समकक्ष स्कॉट मॉरीसन और जापान से योशिहिदे सुगा इस शिखर बैठक में शामिल हुए थे।

इस बैठक के समापन पर क्वाड नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि कोवैक्स के जरिये खुराकों के वित्तपोषण के अतिरिक्त चार राष्ट्रों का ब्लॉक वैश्विक स्तर पर सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 वैक्सीन की 1.2 अरब खुराक उपलब्ध कराएगा। अभी तक इस पहल के तहत 7.9 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय